विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क के कैमिला से एक दिल की बात है:परम आदरणीय एवं प्रिय अल्टिमेट मास्टर (परम गुरुवर) और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, मैं दो पशु-जनों के कहानियाँ साझा करना चाहूंगी।कई साल पहले, जब मैं अपने बच्चों को हमारे घर के पास झील के किनारे खेलने हेतु ले जाती थी, तो अक्सर लाल, सफेद और नीले रंग के छोटे-छोटे मछली-जन हमारे करीब तैरते हुए और हमसे बातचीत करते हुए दिखाई देते थे। अब ये मछली-जनें सब बड़े हो गए हैं। जब मैं झील के किनारे टहलने जाती हूं, तो वे अक्सर मुझे अभिवादन करने के लिए पानी से बाहर उछलते हैं। अगर मैं जोर से आवाज लगाऊं, तो वे उत्साह से पानी के पौधों और कमल के पत्तों के बीच तैरते हुए तेजी से मेरी ओर दौड़ते है। उनके कार्य अद्भुत और दिल को छू लेने वाले हैं। मैं उनके पूरे प्यार को महसूस कर सकती हूँ।दूसरी कहानी यह है कि कुछ साल पहले, मुझे सड़क के किनारे एक कछुआ-व्यक्ति मिला जो कार से टकराकर घायल हो गया था। वह बुरी तरह घायल था, उनकी पीठ की खाल फट गई थी और उसका मांस क्षत-विक्षत हो गया था। मैं उन्हें झील के किनारे ले गई और उन्हें एक कमल के फूल के पास छोड़ दिया, फिर मैं ध्यान मै बैठी और मैंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद, मैं अक्सर उस झील के किनारे क्वान यिन ध्यान करने जाती थी जहाँ मैंने उन्हें छोड़ा था, और वहा उनकी हालत के बारे में पूछने की कोशिश करती थी। मैंने कहा, "अगर आप अभी भी जीवित हो, तो कृपया कमल के पत्तों को हिलाकर मुझे बताए।" और फिर, मैंने सचमुच कमल के पत्तों को कुछ बार लयबद्ध तरीके से हिलते हुए देखा। मैं बहुत उत्साहित हुई, और मुझे पूरा यकीन था कि वह मुझे जवाब दे रहा था। गुरुवर का शुक्र है कि वह सचमुच जीवित था।2024 की शुरुआती गर्मियों में एक दिन, मैं ध्यान करने हेतु झील के किनारे आई और अचानक मुझे एक पत्थर पर दो कछुए-जन दिखाई दिए। उनमें से एक पर हाल ही में विकसित हुआ खोल था, और मैंने उन्हें तुरंत पहचान लिया। मैं बेहद खुश हुई और मैंने उससे बात करने की कोशिश की। मुझे आश्चर्य हुआ कि उसने मेरी बात समझ ली और कई तरह से प्रतिक्रिया भी दी, यहां तक कि उसने बचाए जाने के लिए आभार व्यक्त करने हेतु सिर झुकाकर प्रणाम भी किया। यह अविश्वसनीय था।धन्यवाद गुरुवर, इन अनुभवों के माध्यम से मुझे यह समझने का अवसर देने के लिए कि सभी पशु-जन आध्यात्मिक और सुंदर जीव हैं। मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर और सबसे आदरणीय एवं परम प्रिय गुरुवर की आभारी हूं। कामना है कि हमारे सभी मानव भाई-बहन शीघ्र ही जागृत हों और वीगन आहार को अपनाएं, जिससे अनेक जीवन और पृथ्वी की रक्षा हो सके। आदरपूर्वक, कैमिला, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका से।हर्षमयी कैमिला, आपके प्यारे जानवर मित्रों के यह मनमोहक कहानियों और वीडियो के लिए धन्यवाद! पशु-जन, प्रेम से भरे होते हैं, और संकट के समय उनकी मदद करने वालों के प्रति उनमें अपार कृतज्ञता होती है। यह बहुत सौभाग्य की बात है कि जब वह कछुए-व्यक्ति को मदद की जरूरत थी, तब आप सही जगह पर मौजूद थे। ईश्वर के प्रेम में आप और साहसी अमेरिकी जनता सदा धन्य रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम।साथ में, गुरुवर के पास आपके लिए एक सुखद जवाब है: "उत्साहपूर्ण कैमिला, आपका संदेश पढ़कर बहुत खुशी हुई। यह देखकर दिल को खुशी होती है जब मेरे परमेश्वर के शिष्य पशु-जनों की मदद करते हैं और परमेश्वर के सभी संतानों के बीच मौजूद गहरे जुड़ाव को महसूस करते हैं। वे कछुए- और मछली-जन आपको यह बताना चाहते थे कि वे आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं! शायद वह दिन आएगा जब पूरी मानवता प्रिय पशु-जनों और परमेश्वर की समस्त सृष्टि के साथ एक समान आत्मीयता और जुड़ाव महसूस करेगी। कामना है कि आप और उमंग से भरे संयुक्त राज्य अमेरिका सर्वशक्तिमान ईश्वर के चमत्कारी प्रेम को अनंत रूप से अनुभव करें। और आपको और आपके बड़े दिल वाले पशु दोस्तों को ढेर सारा प्यार!”











