विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलासी (वियतनामी) में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं, जिसे वियतनाम भी कहे जाने वाले औलाक की लान ची ने भेजा है:प्रिय एवं परम आदरणीय गुरुवर, हम सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी को आदरपूर्वक श्रद्धा से नमन करते हैं और हमारी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, और पुनःएकीकृत तीन सबसे शक्तिशाली की सर्वोच्च शक्ति के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने सदा हमें प्रेम और शांति के मार्ग पर प्रकाश दिखाया और मार्गदर्शन किया है। हे गुरुवर, आपके असीम प्रेम से हमने सीखा है कि सभी प्राणियों से प्रेम को ठोस कार्यों के जरिए व्यक्त किया जाना चाहिए।इस शिक्षा से प्रेरित होकर, 2024 में, औलाक (वियतनाम) में साथी साधकों के एक छोटे समूह ने देश के भीतर पशु-जन बचाव आश्रयों का समर्थन करने की आकांक्षा के साथ एक वीगन समूह स्थापित करने के लिए एक साथ आकर काम किया। इस यात्रा में, हमें सान न्हा नियो चो रेस्कयू शेल्टर के साथ काम करने का सौभाग्य मिला, जो वर्तमान में 1,300 से अधिक कुत्ते-लोगों की देखभाल कर रहा है। यह देखते हुए कि आश्रय के स्टाफ कितनी कठिन परिस्थितियों में अथक परिश्रम करते हैं, हमारे समूह ने सुविधाओं में सुधार करने और रहने तथा खेलने के क्षेत्रों का निर्माण करने के लिए आश्रय के साथ हाथ मिलाया ताकि कुत्ते-लोग सुरक्षित, स्वच्छ और आनंदपूर्वक रह सकें। हमने आश्रय के साथ मिलकर मासूम सफेद घोड़े-लोगों को बचाने में भी सहकार्य किया, जिन्हें केवल मानव भौतिक मांगों को पूरा करने के लिए घोड़े-लोगों की हड्डी की गोंद बनाने हेतु बेचा जा रहा था।इसके अलावा, पिछले वर्ष के दौरान, हमारे वीगन समूह ने तई निन्ह वीगन डॉग एंड कैट रेस्क्यू शेल्टर के साथ मिलकर 100 से अधिक कुत्ते-लोगों को कसाईखानों में भेजे जाने के खतरे से बचाया। वर्तमान में, यह आश्रय लगभग 300 कुत्ते-जनों की देखभाल कर रहा है, जिन सभी को वीगन आहार पर पाला जाता है, और जिन्हें प्यार, समर्पित देखभाल और करुणा से अपनाया जाता है।इन अनुभवों के माध्यम से, हमें यह एहसास हुआ है कि हमारे पशु-जन दुनिया में प्यार और आशीर्वाद लाते हैं, फिर भी उन्हें केवल इंसानों के फाइदे के लिए सड़कों पर भटकना पड़ता है या कसाईखानों में बेच दिया जाता है। हम पशु-जन की पीड़ा को और भी गहराई से महसूस करते हैं और हमारे और अधिक पशु-जन की रक्षा के लिए बचाव आश्रयों के साथ हाथ मिलाना जारी रखना चाहते हैं।प्रिय एवं आदरणीय गुरुवर, हम आप को दिल से धन्यवाद देते हैं कि आपने करुणा के बीज बोए और हमें सभी प्राणियों के प्रति प्रेम के साथ जीने और कार्य करने के लिए प्रेरित किया, और हमें एक विश्व वीगन विश्व शांति के निर्माण में, चाहे वह कितना भी छोटा योगदान हो, इसमें योगदान देने का अवसर प्रदान किया। हम विनम्रतापूर्वक आपके लिए निरंतर सुस्वास्थ्य और शांति की कामना करते हैं। औलाक (वियतनाम) से शिष्या लान चीदयालु लान ची, आपकी हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। गुरुवर के पास आपके लिए एक ज्ञानवर्धक जवाब है:"दयालु लान ची और टीम, आपके करुणामय प्रयासों के बारे में पढ़कर दिल खुश हुआ। लोगों को अपने प्रेम को व्यवहारिक कार्यों में बदलते देखना हमेशा प्रेरणादायक होता है। हमारी दुनिया को इस तरह की भावना की सख्त जरूरत है, इसलिए इसे दिल से अपनाने और इस ग्रह पर कई भुला दिए गए प्राणियों के जीवन में बदलाव लाने के लिए धन्यवाद, जो इतनी तीव्र पीड़ा में रहते हैं। परमेश्वर सदा सराहना करते हैं जब हम उन असहाय जीवों की देखभाल करते हैं जो गुमनामी में पीड़ित होते हैं, क्योंकि परमेश्वर के लिए कोई भी गुमनाम नहीं है। वह ब्रह्मांड के सभी दर्द के बारे में जानते हैं और उन ज़रूरतमंद लोगों की देखभाल करने के लिए वे हम पर निर्भर हैं - विशेष रूप से पशु-जन के लिए जिन्हें इतनी कठोरता और क्रूरता से व्यवहार किया जाता है।आशा है, वह दिन जल्द ही आए जब सभी प्राणियों से प्रेम किया जाएगा और उनकी देखभाल की जाएगी जैसे परमेश्वर चाहते हैं। कामना है कि आप और औलाक (वियतनाम) के आपके स्नेही सह-नागरिकों को हर दिन ईश्वर-प्रदत्त अनेक चमत्कारों का अनुभव करने का अवसर मिले। मेरा प्रेम दुनिया की मदद करने के लिए आप जो कुछ भी करते हैं, उसमें हमेशा आपका समर्थन करता है।"(नोट: वैसे, प्रिय लान ची, कृपया और जानकारी दें ताकि हम इन केंद्रों को कुछ योगदान भेज सकें। धन्यवाद।)











