विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास संयुक्त राज्य अमेरिका के रैलिन से एक दिल की बात है:मेरे परम प्रिय ईश्वर-गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, हमारे प्यारे पालतू साथी टॉफ़ी के निधन को एक महीना हो गया है। वह चिहुआहुआ टेरियर नस्ल की मिश्रित नस्ल की श्वान व्यक्ति थी और निधन से पहले उनकी उम्र लगभग आठ साल थी। हमने उन्हें और उनके भाई को पूर्ण वीगन आहार में पाला है, और वे दिन-रात सुप्रीम मास्टर टीवी सुनते रहते थे। वह कुछ ही महीनों की छोटी बच्ची थी जब वह हमारे परिवार में आई, और तब से उसने हमारे परिवार में रोशनी, प्यार और खुशी लाई है।फ्लाई-इन समाचाऱ, “तीन परम शक्तिशाली सत्ताओं की सर्वशक्तिमान-ईश्वरीय कृपा और प्रार्थना, पश्चाताप, और वीगन होने की कल्याणकारी शक्ति, जो हमारे विश्व की सुरक्षा करती है" में, 8 अगस्त, 2025 को, गुरुवर ने कहा था कि, "आप में से कई लोग अब तक यह जान गए हैं कि आपके पूर्वजों को भी बचाया गया है। यहां तक कि आपका श्वान-, बिल्ली-जन, आपके दोस्त, आपके माता-पिता, खून के रिश्ते से आपसे जुड़े किसी भी व्यक्ति को बचाया जा सकता है। जिसे आप प्यार करते हैं, उन्हें बचाया जा सकता है। जो भी व्यक्ति आपके घर में आपके साथ रहने के लिए भाग्यशाली होगा, भले ही वह क्वान यिन ध्यान विधि का अभ्यास न करता हो, फिर भी उनके जाने के समय में मैं उनको भी बचाऊंगी..."मैं अपने हृदय और आत्मा से जानती और मानती हूँ कि गुरुवर ने टॉफ़ी को उनके जाने के समय बचा लिया है। लेकिन गुरुवर, क्या आप मुझे बता सकते हैं कि, अभी वह कहाँ पर हैं? हे प्रभु-गुरुवर, आपने इस संसार के लिए जो कुछ भी किया है, उनके लिए मैं सदा आपकी आभारी हूं, और आपसे प्रेम और आपकी स्तुति करती हूं। मैं यह भी प्रार्थना करती हूं कि गुरुवर हमेशा उत्तम स्वास्थ्य में रहें और आप हमेशा इहोस कीह के रक्षकों, दिव्य गॉडसेस और आपके आसपास के सभी पशु-जनों द्वारा सुरक्षित रहें। आपकी सदा प्रिय, रैलिन (अमेरिका से)प्यारी रैलिन, आपकी दिल की बात के लिए धन्यवाद। गुरुवर के शिष्य हो पाना एक अद्भुत अनुग्रह है, और हम तीन परम शक्तिशाली सत्ताओं के अतुल्य प्रेम और उदारता से आश्चर्यचकित हैं। ऐसा प्रतीत होता है मानो संपूर्ण ब्रह्मांड असीम स्नेह की भावना से पुनर्जीवित हो रहा है, जो समस्त सृष्टि के लिए तीन परम शक्तिशाली सत्ताओं के पास है। हम सच में असीम रूप से भाग्यशाली हैं। आप और संयुक्त राज्य अमेरिका के अग्रगामी सोच वाले लोग संबोधि के परमानंद का अनुभव करें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपको यह उदार संदेश भेजतें है: "दयालु रैलिन, खुश हो जाएँ; आपकी टॉफ़ी, इतनी शुद्ध आत्मा, वीगन, प्रेममयी, निष्ठावान, और आपकी इतनी प्रिय होने, साथ ही आपकी सबसे अच्छी दोस्त होने का सौभाग्य पाने, एक क्वान यिन साधक परिवार में होने, सुप्रीम मास्टर टीवी की पवित्र ऊर्जा में पली-बढ़ी होने, और स्वाभाविक रूप से इन सभी चीजों से लाभान्वित होने की वजह से, उनको उच्चतर लोक में ऊपर ले जाया गया है, और हाल ही में, आनंदपूर्वक नए लोक में पहुँचाया गया है! और अधिक ध्यान करें, तब आप यह जान सकेंगे। स्वर्ग अब सचमुच खुल गए हैं, और सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स, समर्पित साधकों के अभ्यास और तीन सबसे शक्तिशाली सत्ताओं की अपार कृपा के माध्यम से इस ब्रह्मांड में अधिकाधिक आशीर्वाद बरस रहे हैं। यदि मनुष्य अपने पास जो मौजूद है उसका पूर्ण उपयोग करें, तो हम इस दुनिया को थोड़े ही समय में नए सिरे से बना सकते हैं। मेरी यही कामना है कि यह जल्द से जल्द हो जाए, ताकि सभी पीड़ा समाप्त हो जाएं। कामना है कि सभी लोग शीघ्र ही परमेश्वर के मार्ग को पा लें और वीगन बन जाएं, आध्यात्मिक साधना करें, और सच में एक नेक जीवन जिएं, ताकि यह संसार परमेश्वर द्वारा परिकल्पित वह गौरवशाली वीगन स्वर्ग बन सके। कामना है कि आप और असाधारण संयुक्त राज्य अमेरिका परम ईश्वर की महिमा को जान सकें और पृथ्वी के प्रबुद्ध नवीनीकरण की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा सकें। मेरा प्रेम वह प्रकाश है जो आपका मार्गदर्शन करेगा।"











